Ali Public School: अली पब्लिक स्कूल, बालापुर में शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए आयोजित छात्र प्रतिनिधि चुनाव में मिस अस्मा समीन मोहम्मद फहीम अंसारी को विद्यालय की मुख्य छात्रा (हेड गर्ल) चुना गया है. उनकी इस उपलब्धि को नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्कृष्ट आचरण और निरंतर मेहनत का सम्मान माना जा रहा है. अस्मा की इस सफलता से विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे बालापुर क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है.

नेतृत्व, प्रतिभा और मेहनत को मिला सम्मान; पुष्पगुच्छ भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ
बालापुर : अली पब्लिक स्कूल, बालापुर में शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए आयोजित छात्र प्रतिनिधि चुनाव में मिस अस्मा समीन मोहम्मद फहीम अंसारी को विद्यालय की मुख्य छात्रा (हेड गर्ल) चुना गया है. उनकी इस उपलब्धि को नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्कृष्ट आचरण और निरंतर मेहनत का सम्मान माना जा रहा है. अस्मा की इस सफलता से विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे बालापुर क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है.

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में अस्मा समीन की नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी निभाने की योग्यता तथा आदर्श व्यक्तित्व पर विश्वास व्यक्त किया गया है. हेड गर्ल के रूप में वे विद्यालय में अनुशासन, सहयोग, सकारात्मक मूल्यों और नेतृत्व भावना को मजबूत करने के साथ-साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का सफल संचालन करेंगी.

अस्मा समीन की इस उल्लेखनीय उपलब्धि की सराहना करते हुए बालापुर के विधायक नितिन देशमुख स्वयं उनके निवास पर पहुंचे और उनका विशेष सम्मान किया, विधायक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अस्मा को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल शैक्षणिक और नेतृत्वपूर्ण भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज के प्रतिभाशाली और मेहनती विद्यार्थियों का सम्मान करना नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करता है.

अस्मा समीन की यह सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है, यह उपलब्धि इस बात का संदेश देती है कि यदि शिक्षा के साथ अनुशासन, नेतृत्व और

सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को अपनाया जाए, तो हर विद्यार्थी सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँच सकता है, उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षक, अभिभावक, विद्यार्थी और नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि अस्मा भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और नेतृत्व से विद्यालय तथा बालापुर का नाम रोशन करेंगी.

