Mahabreaking

[breaking_news]

Ali Public School: अली पब्लिक स्कूल, बालापुर में छात्र लोकतंत्र का उत्सव!

Ali Public School: अली पब्लिक स्कूल, बालापुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित किए जा रहे स्कूल हेड इलेक्शन के चुनाव प्रचार अभियान का शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में शुभारंभ हुआ। इस अनूठी पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना तथा उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है.

Ali Public School

स्कूल हेड इलेक्शन प्रचार अभियान का शानदार शुभारंभ, विद्यार्थियों में नेतृत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों का होगा विकास,

बालापुर : अली पब्लिक स्कूल, बालापुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित किए जा रहे स्कूल हेड इलेक्शन के चुनाव प्रचार अभियान का शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में शुभारंभ हुआ। इस अनूठी पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना तथा उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है.

add
प्रचार अभियान की शुरुआत कक्षा छठी के बालक एवं बालिका वर्ग के उम्मीदवारों के प्रभावशाली भाषणों से हुई। सभी उम्मीदवारों ने अपने सहपाठियों के सामने विद्यालय के विकास के लिए अपनी योजनाएँ और कार्य-योजना प्रस्तुत की तथा अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की,
इस चुनाव के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हेड बॉय, हेड गर्ल, भाषा मंत्री एवं अनुशासन मंत्री का चयन किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सांस्कृतिक समिति की ओर से श्री शहबाज़ पठान को निर्वाचन अधिकारी (इलेक्शन ऑफिसर) नियुक्त किया गया है, जो संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया का संचालन, निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण करेंगे.

add

मतदान एवं मतगणना 25 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसके बाद चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी.

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह में स्कूल के सचिव डॉ. जुबेर नदीम, प्रबंधन समिति के सदस्य अंबर काज़िम तथा मुख्याध्यापिका रिजवाना परवीन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करते हुए चुनाव में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया.

add
कार्यक्रम के दौरान ओलंपियाड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा जून माह में आयोजित फाउंडेशन बैच के सफल विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया, अतिथियों ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके परिश्रम, लगन और शैक्षणिक उत्कृष्टता की सराहना की,
स्कूल के सचिव डॉ. जुबेर नदीम ने बताया कि इस चुनाव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, संवाद कौशल, अनुशासन, जिम्मेदारी, टीम भावना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना है। यह प्रक्रिया विद्यार्थियों को सार्वजनिक भाषण, नैतिक चुनाव प्रचार, मतदान और जिम्मेदार निर्णय लेने का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करती है, जिससे वे भविष्य में जागरूक, जिम्मेदार और आदर्श नागरिक बन सकें.
चुनाव प्रचार अभियान के शुभारंभ के साथ ही विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण बन गया है. विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक अब मतदान दिवस तथा नए छात्र नेतृत्व के चयन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top