Mahabreaking

[breaking_news]

Democracy Ka Utsav :अली पब्लिक स्कूल में लोकतंत्र का उत्सव; विद्यार्थियों ने मतदान से चुने अपने छात्र नेता!

Democracy Ka Utsav : ली पब्लिक स्कूल, बालापुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित स्कूल हेड इलेक्शन लोकतांत्रिक, निष्पक्ष और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, एक सप्ताह तक चले चुनाव प्रचार अभियान के बाद शनिवार, 25 जुलाई को विद्यार्थियों ने बैलेट पेपर के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए विद्यालय के छात्र नेतृत्व का चयन किया. इस पूरी प्रक्रिया ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र, मतदान, नेतृत्व और जिम्मेदारी का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया.

ali

अस्मा समीन बनीं हेड गर्ल, अब्दुल हादि बने हेड बॉय; शपथ ग्रहण के साथ नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी का लिया संकल्प

बालापुर : अली पब्लिक स्कूल, बालापुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित स्कूल हेड इलेक्शन लोकतांत्रिक, निष्पक्ष और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, एक सप्ताह तक चले चुनाव प्रचार अभियान के बाद शनिवार, 25 जुलाई को विद्यार्थियों ने बैलेट पेपर के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए विद्यालय के छात्र नेतृत्व का चयन किया. इस पूरी प्रक्रिया ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र, मतदान, नेतृत्व और जिम्मेदारी का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया.

add

चुनाव प्रचार के दौरान सभी उम्मीदवारों ने अपने विचार, योजनाएँ और विद्यालय के विकास से जुड़े संकल्प विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किए, इससे विद्यार्थियों में मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों और जिम्मेदार नेतृत्व के प्रति जागरूकता बढ़ी, पूरे सप्ताह विद्यालय परिसर में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, अनुशासन और उत्साह का वातावरण बना रहा.
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कक्षा पहली से छठी तक के विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत मतदान किया. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक तथा प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भी मतदान कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया. मतदान के बाद पारदर्शी ढंग से मतगणना की गई, जिसमें अस्मा समीन मोहम्मद फहीम हेड गर्ल तथा अब्दुल हादि अब्दुल खलील हेड बॉय निर्वाचित हुए.

add

इसके अलावा अनाबिया नुमान अंसारी को भाषा मंत्री, अफीरा फ्राज़ीन मुहम्मद मुजम्मिल को अनुशासन मंत्री, मुहम्मद मारिज मुहम्मद मुजम्मिल को भाषा मंत्री तथा उमर अकमल गुलाम दस्तगीर को अनुशासन मंत्री चुना गया,
चुनाव परिणामों के बाद आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सभी नवनिर्वाचित छात्र नेताओं ने ईमानदारी, अनुशासन, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली, उन्होंने विद्यालय के विकास तथा विद्यार्थियों के हित में सक्रिय और सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प भी व्यक्त किया.

add

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन के सदस्य डॉ. जुबैर नदीम, तौसीफउर रहमान, अंबर काज़िम, नुरीन हिबा तथा मुख्याध्यापिका रिजवाना परवीन विशेष रूप से उपस्थित थीं। सभी ने नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं.

add

विद्यालय के सचिव डॉ. जुबैर नदीम ने कहा कि इस चुनाव का उद्देश्य केवल छात्र नेताओं का चयन करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, संवाद कौशल, टीम भावना और निष्पक्ष निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना भी है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं.

कार्यक्रम का संचालन हिना फिरदौस ने किया तथा आभार प्रदर्शन तहरीम फातेमा ने किया, कार्यक्रम को सफल बनाने में सांस्कृतिक समिति की प्रभारी अफीफा यास्मीन के साथ शाहबाज पठान, मुहम्मद नदीम, तहरीम फातेमा, मदीहा स्मरीन और नाजिया परवीन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के हित में प्रेरणादायी भूमिका निभाएंगे, यह स्कूल हेड इलेक्शन विद्यार्थियों के लिए केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि लोकतंत्र को समझने और उसे व्यवहार में अपनाने का एक यादगार एवं शिक्षाप्रद अनुभव साबित हुआ.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top